Bhopal Crime News: जन्मदिन के दिन ही पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, गौतम नगर पुलिस ने निकाला जुलूस

Bhopal Crime News: भोपाल। राजधानी भोपाल में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौतम नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो शहर के विभिन्न थानों में दर्ज कई आपराधिक मामलों में वांछित था। खास बात यह रही कि आरोपी अपने जन्मदिन के दिन ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Bhopal Crime News: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश साहिल उर्फ साहिल बच्चे लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

READ MORE: ‘कॉकरोच’ के खिलाफ उतरी ‘ओगी जनता पार्टी’! सोशल मीडिया पर छिड़ी नई जंग, पोस्ट और मेनिफेस्टो वायरल

अड़ीबाजी के दौरान पुलिस ने दबोचा

Bhopal Crime News: जानकारी के मुताबिक, आरोपी साहिल अपने जन्मदिन के दिन क्षेत्र में अड़ीबाजी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गौतम नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

शहर के कई थानों में दर्ज हैं मामले

Bhopal Crime News: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस ने निकाला जुलूस

Bhopal Crime News: गिरफ्तारी के बाद गौतम नगर पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस भी निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संदेश देना और अपराधियों में भय पैदा करना बताया जा रहा है। जुलूस के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी को सार्वजनिक रूप से ले जाया गया।

READ MORE: Ujjain में 1.80 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल! मृत किसान का बना फर्जी बेटा,पटवारी-तहसीलदार पर FIR

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

Bhopal Crime News: भोपाल पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories