भोपाल : राजधानी भोपाल में आज बिजली उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस और संधारण कार्य के चलते शहर के 30 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में यह कटौती 3 घंटे से लेकर 7 घंटे तक रहेगी। बिजली विभाग ने पहले से सूचना जारी कर नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद रहेगी बिजली
बिजली कंपनी के अनुसार ट्रांसफॉर्मर, लाइन मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार के चलते यह कटौती की जा रही है। इन कार्यों का उद्देश्य भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित क्षेत्र
सुबह 10 बजे से 2 बजे तक बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती और मीरपुर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को चार घंटे तक कटौती झेलनी पड़ेगी।
Read More : कड़ाके की ठंड से कांपा M.P, मंदसौर में 2.5°C, 20 से ज्यादा शहरों में पारा 10 से नीचे
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती
ओल्ड PHQ, रुस्तम परिसर, खेजड़ा, टीला, गणगौर की बावड़ी और ओल्ड काजी कैंप में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा बैरसिया रोड, ग्रीन पार्क कॉलोनी, नगर निगम कॉलोनी, कांग्रेस नगर, मजदूर नगर, कुम्हारपुरा, शर्मा कॉलोनी और रेजीमेंट रोड भी इसी समयावधि में प्रभावित रहेंगे।
अफजल कॉलोनी में सबसे लंबी कटौती
अफजल कॉलोनी में आज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, यानी यहां करीब 7 घंटे की कटौती होगी।
दोपहर और शाम की कटौती सूची
सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक 11 मिल टावर, भोजपुर तिराहा और अंबिका गृह निर्माण समिति में बिजली गुल रहेगी।वहीं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सीआई कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, जिंसी, नीम रोड, हम्माल कॉलोनी और जोगीपुरा प्रभावित रहेंगे।
बिजली कंपनी की अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले निपटा लें और कटौती के दौरान धैर्य बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।











