भोपाल: कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक सुल्तान (30) ने फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर और उसकी सहयोगी युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने पुलिस को बताई कि उसे गलत मामलों में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग की जा रही थी।
सात महीने से मानसिक दबाव में था मृतक
सुल्तान करीब डेढ़ साल से युवती नेहा और उसके चाचा द्वारा ब्लैकमेल किए जा रहे थे। इस दौरान उसने लगभग 15 लाख रुपये उन्हें दे दिए, लेकिन ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई। मृतक ने अपनी आपबीती भाई को बताई और बच्चों से भी दूरी बना ली थी।
Read More : M.P News : कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं के लिए नया AI आधारित सिस्टम लागू
मोबाइल में मिले सबूत
परिजनों ने सुल्तान के मोबाइल की जांच की तो इसमें ब्लैकमेलिंग से जुड़े सैकड़ों मैसेज और कॉल रिकॉर्ड मिले। कॉल लॉग में लगभग 161 मिस कॉल्स दर्ज थीं। इसके अलावा मोबाइल में फर्जी इंस्पेक्टर के नाम से भेजे गए धमकी भरे और अश्लील मैसेज भी पाए गए।
पुलिस ने दर्ज किया केस और जांच शुरू
कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज किया है। पुलिस अब युवती नेहा और उसके चाचा की भ भूमिका और आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले ने इलाके में सुरक्षा और मानसिक दबाव के मुद्दों पर चिंता बढ़ा दी है।
सावधानी और जागरूकता की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अंजान कॉल और धमकी देने वाले लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी थाने को दें।













