Wednesday, February 25, 2026
30.6 C
Raipur

भोपाल : धर्मांतरण और रेप केस में बड़ा खुलासा! लिव-इन में थे अमरीन और चंदन, चल रहा था जिस्मफरोशी का अड्डा, WhatsApp से होती थी लड़कियां सप्लाई

भोपाल।: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए धर्मांतरण और रेप मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की आशंका भी सामने आई है। मुख्य आरोपी चंदन यादव रायसेन जिले का निवासी है, जो भोपाल आकर एक स्पा सेंटर में कार्यरत था।

स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। आरोपियों के मोबाइल फोन से कुछ व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में देह व्यापार से जुड़े संभावित लिंक की भी पड़ताल हो रही है।

Read More : M.P News : ग्वालियर में महिला CSP पर कार चढ़ाने की कोशिश, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

लिव-इन संबंध और नेटवर्क की जांच

जानकारी के मुताबिक, अमरीन नाम की महिला पिछले तीन वर्षों से चंदन यादव के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क भोपाल के अलावा अन्य शहरों, जैसे अहमदाबाद और बेंगलुरु तक फैला हो सकता है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम अहमदाबाद रवाना की गई है।

सगी बहनों पर गंभीर आरोप

प्रकरण में दो सगी बहनों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर काम दिलाने के नाम पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस इन आरोपों की पुष्टि के लिए डिजिटल साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

FIR दर्ज, जांच जारी

छत्तीसगढ़ और भोपाल की दो युवतियों ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और एक महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की FIR दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी बहन आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बिलाल, चानू और यासिर की तलाश जारी है। पुलिस ‘बड़े लोगों’ से संबंधों के दावों की भी जांच कर रही है।मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

मोदी सरकार का तगड़ा एक्शन! इन 5 OTT Apps पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : भारत सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Related Articles

Popular Categories