Bargi News : बरगी: नेशनल हाइवे 34 पर बरगी थाना के अंतर्गत ग्राम हुल्की रमनपुर में बने ढाबों एवं टपरे नुमा दुकानों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार की शिकायत वहां के ग्रामीणों ने बरगी थाने में की है ग्रामीणों ने इन ढाबों में सभी अनैतिक कार्यों के होने की भी शिकायत की है शिकायत कर्ताओं द्वारा बताया गया कि बरगी थाने के नेशनल हाइवे 34 पर कालादेही से लेकर रमनपुर घाट तक ऐसे कई ढाबे और टपरे बने हुए है जहां अवैध शराब ,अवैध देह व्यापार से लेकर चोरी का डीजल पेट्रोल तक का व्यापार किया जा रहा है।
Bargi News : इन जगहों पर अन्य प्रदेशों की महिलाएं एवं लड़कियां आकर अवैध रूप से रोड किनारे कब्जा करके देहव्यापार का अड्डा खोले हुए है जिससे वहां आसपास रहने वाले लोगों पर गलत अशर पड़ रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि इन अड्डों पर ट्रकों एवं वाहनों के खड़े होने से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है रमनपुर के जनपद सदस्य शिवचरण मरकाम का कहना है कि इस प्रकार के अड्डों में कई दिनों से देहव्यापार किया जा रहा है।
Bargi News : जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस को दी जा चुकी है परंतु कुछ दिनों तक यह व्यापार बंद होने के बाद फिर चालू हो जाता है और अब इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है वहीं थाना प्रभारी बरगी जितेंद्र पाटकर का कहना है कि इस प्रकार के अनैतिक व्यापारियों की जांच कर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी।











