Bargi Dam tragic cruise accident : ममता की झकझोर देने वाली तस्वीर; बच्चा बच जाए इसलिए 4 साल के बेटे को छाती से लगाए रही मां, जबलपुर क्रूज हादसे में दोनों के शव मिले

Sanjay Sahu
Bargi Dam tragic cruise accident

Bargi Dam tragic cruise accident : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक मां की ममता की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब शव बाहर निकाले गए, तो एक मां अपने 4 साल के बेटे को छाती से कसकर लगाए मिली। उसने अपने बेटे को लाइफ जैकेट में बांध रखा था, मानो आखिरी सांस तक उसे बचाने की कोशिश कर रही हो।

Bargi Dam tragic cruise accident : बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान भी मां ने अपने बच्चे को खुद से अलग नहीं होने दिया। पानी में डूबते वक्त भी वह बेटे को बचाने की जद्दोजहद करती रही होगी। मौत भी मां-बेटे को अलग नहीं कर सकी। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम और लोग भी भावुक हो उठे।

Bargi Dam tragic cruise accident : इस हादसे में कई परिवार उजड़ गए। कोई अपने बच्चे को खो बैठा तो किसी ने जीवनसाथी को। यह परिवार दिल्ली से घूमने आया था। मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और एक बेटी किसी तरह बच गए।

Bargi Dam tragic cruise accident : अब तक इस हादसे में 9 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 29 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। कई घायलों का इलाज जारी है। हादसे के समय क्रूज में क्षमता से अधिक, कुल 43 लोग सवार थे। खराब मौसम और तेज आंधी के बीच क्रूज के संचालन को लेकर गंभीर लापरवाही के आरोप भी सामने आ रहे हैं।

Bargi Dam tragic cruise accident : राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। यह हादसा अपने पीछे कई ऐसे जख्म छोड़ गया है, जो लंबे समय तक नहीं भर पाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *