बारामती: 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब उनका लर्नजेट 45 विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद घटना के बाद राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में होगा। पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई सीनियर नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Read More : मध्य प्रदेश में 10 IAS अधिकारी करेंगे PM ग्रामीण सड़क योजना की मॉनिटरिंग
ब्लैक बॉक्स बरामद, हादसे की जांच तेज
हादसे के बाद लर्नजेट विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट डेटा और ब्लैक बॉक्स की मदद से हादसे की पूरी घटनाक्रम की जांच की जाएगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि लैंडिंग के दौरान विमान किस स्थिति में था और किन कारणों से यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
मृतकों की पहचान और शोक की लहर
इस दुर्घटना में पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव भी मारे गए। पूरे राज्य में शोक की लहर है और प्रशासन ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और अंतिम संस्कार में सहभागिता करने की अपील की है।
राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिक्रिया
एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बारामती पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य और केंद्र सरकार ने हादसे के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।











