Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

Bapatla incident : खदान में चट्टान खिसकने से 6 मजदूरों की मौत, 10 घायल, मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक, जांच के आदेश

Bapatla incident : बापटला| आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में शुक्रवार शाम एक निर्माणाधीन खदान स्थल पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय कुल 16 मजदूर खदान में काम कर रहे थे, जिनमें कई ओडिशा से आए प्रवासी थे।

Read More : सिद्धपुरा की PDA पाठशाला – बच्चों को सिखाया ‘नेताओं का वर्णमाला’, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस के अनुसार, मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विशाल चट्टान खिसककर नीचे गिर गई, जिससे कई मजदूर उसके मलबे में दब गए। राहत और बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक 6 मजदूरों की जान जा चुकी थी। घायल 10 मजदूरों में से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी ताकि जिम्मेदारों की पहचान हो सके।

पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी इस दुर्घटना को ‘बेहद दुखद और पीड़ादायक’ बताया। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या खदान में काम करते समय सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी। हादसे ने खनन स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More : गिरफ्तारी की आशंका में सुप्रीम कोर्ट पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, याचिका पर सोमवार को सुनवाई

राज्य सरकार की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा और राहत सहायता दी जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में DICCI नारी शक्ति सम्मेलन का बड़ा आयोजन, SC/ST महिला उद्यमियों को मिला मंच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories