Balrampur Crime : बलरामपुर: जिले के धनंजय ज्वेलर्स में हुई चोरी के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक उमेश सिंह सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकना का निवासी था और उसे आठ अन्य आरोपियों के साथ चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
Balrampur Crime : पुलिस रविवार तड़के उसे लेकर थाने लौट रही थी, तभी रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि उमेश सिंह सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था।
Balrampur Crime : धनंजय ज्वेलर्स में हाल ही में लाखों की चोरी हुई थी। इस मामले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें चोरी में शामिल आरोपियों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने और खपाने वाले लोग भी थे। उमेश सिंह इन्हीं में से एक था।
Balrampur Crime : पुलिस टीम उसे चोरी का जेवर बरामद करवाने के लिए ग्राम नकना ले गई थी। वापसी के दौरान रविवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
Balrampur Crime : बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि उमेश सिंह ने चोरी का सामान बरामद करवाया था। बलरामपुर लौटते समय उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उमेश सिंह पिछले एक वर्ष में करीब 10 बार अस्पताल में भर्ती हो चुका था और दो बार उसे रक्त चढ़ाया गया था। पुलिस को उसकी बीमारी से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।










