Balodabazar Crime News: 12 लाख की ज्वेलरी लूट का खुलासा: 100 से ज्यादा मामलों वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Balodabazar Crime News:

Balodabazar Crime News: बलौदाबाजार। ज्वेलर्स से करीब 12 लाख रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बलौदाबाजार पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 100 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

Balodabazar Crime News: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 26 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। जब्त सामग्री में करीब एक लाख रुपये के चांदी के आभूषण, ₹10,620 नकद, एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस, एक तलवार, महिंद्रा स्कॉर्पियो, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन शामिल हैं।

Balodabazar Crime News: ज्वेलर्स को घेरकर लूटे थे 12 लाख के जेवर

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की सुबह ग्राम रोहरा निवासी दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी एक्टिवा से तरेंगा से रोहरा लौट रहे थे। रोहरा हाईस्कूल के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने हमला कर उनका मोबाइल और स्कूटी की चाबी छीन ली तथा बैग में रखे करीब 13 किलो चांदी और 70 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई थी।

1000 से ज्यादा CCTV फुटेज और AI तकनीक से मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने तरेंगा, मारो, बेमेतरा, मुंगेली, तखतपुर, बिलासपुर और रतनपुर तक के मार्गों पर लगे 1000 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच में AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स और तकनीकी विश्लेषण का भी उपयोग किया गया। साइबर सेल की मदद, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Balodabazar Crime News: रेकी कर बनाते थे लूट की योजना

Balodabazar Crime News: पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वारदात से पहले इलाके की रेकी करते थे और भागने के रास्तों का भी पहले से निरीक्षण करते थे। इसके बाद हथियारों के बल पर ज्वेलर्स और कारोबारियों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। विरोध करने पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं हिचकते थे।

Balodabazar Crime News: पहले भी कर चुके हैं कई वारदात

Balodabazar Crime News: पुलिस जांच में सामने आया है कि यही गिरोह 4 जुलाई 2022 को रोहरा हाईस्कूल के पास महालक्ष्मी ज्वेलर्स और 5 सितंबर 2024 को भाटापारा के देवरीडीह तिराहा स्थित आयुष ज्वेलर्स के संचालकों से हुई लूट की घटनाओं में भी शामिल था।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में बबलू पाण्डेय उर्फ शत्रुहन (48) निवासी चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), जयदीप गुप्ता (43) निवासी रीवा (मध्य प्रदेश), जिआ उल हक (42) निवासी गोंडा (उत्तर प्रदेश) और गंगासागर पाण्डेय (42) निवासी चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

Balodabazar Crime News: पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह अब तक करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की लूट, डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Balodabazar Crime News: फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों, सहयोगियों और विभिन्न राज्यों में हुई अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही व्यापारियों और आम नागरिकों से सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिष्ठानों में हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *