Balod Crime: महिला के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पार्क के पास बेसुध मिली पीड़िता; तीन आरोपियों की तलाश जारी

Sanjay Sahu
Balod Crime

Balod Crime: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि घटना में तीन अज्ञात आरोपी शामिल हैं।

Balod Crime: जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की रहने वाली महिला सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली थी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।

Balod Crime: पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में तीन अज्ञात ट्रक चालकों पर घटना को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है।

Balod Crime: एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़िता कांकेर जिले की निवासी है। उसके बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, ट्रक मूवमेंट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *