Indore Shooting Case: इंदौर में भिंड के चर्चित हत्याकांड के आरोपी अवितेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या, पेट्रोल पंप के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Indore Shooting Case: इंदौर। शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग इलाके में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। भिंड के चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड के आरोपी अवितेंद्र तोमर उर्फ आशु की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पेट्रोल पंप के बाहर हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

Indore Shooting Case: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर काफी समय से अवितेंद्र की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले उसकी रेकी की, फिर वाहन से पीछा किया और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

READ MORE: Indore Municipal Corporation: इंदौर छावनी क्षेत्र में निगम की बड़ी कार्रवाई- सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए बाधक निर्माण, भारी पुलिस बल तैनात

Indore Shooting Case: पुलिस के मुताबिक हमले के दौरान अवितेंद्र तोमर को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी के दौरान चलाई गई अन्य गोलियां आसपास खड़ी वाहनों में भी जा धंसीं। इस हमले में उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

Indore Shooting Case: जांच में सामने आया है कि अवितेंद्र तोमर कुछ समय पहले ही एक हत्या के मामले में जेल से रिहा हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद वह इंदौर में रहकर कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश और आपराधिक विवाद इस हत्याकांड की प्रमुख वजह हो सकते हैं।

Indore Shooting Case: सूत्रों के अनुसार हत्या की इस वारदात में भिंड निवासी गुलशन यादव, डीलू लहारिया, गौरव जाट समेत अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

READ MORE: Indore Municipal Corporation: इंदौर छावनी क्षेत्र में निगम की बड़ी कार्रवाई- सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए बाधक निर्माण, भारी पुलिस बल तैनात

Indore Shooting Case: घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई विशेष टीमें गठित कीं। पूरी रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

Indore Shooting Case: लसुड़िया थाना पुलिस का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories