नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह तिहाड़ जेल के डीजी सतीश गोलचा को पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, एसबीके सिंह केवल 21 दिन तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर रहे। सतीश गोलचा का नाम पहले भी इस पद के लिए चर्चा में था और अब उन्होंने पद संभाल लिया है।













