निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की एक रैली के दौरान हुई घटना चर्चा का विषय बन गई है। लखीमपुर जिले में चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला समर्थक ने सीएम को किस कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
असम में हिमांता दा की दीवानगी चरम पे 🚩
आज की रैली में ज़ब CM हिमांता दा लोगों से
मिल रहे थे तो अचानक एक महिला ने उन्हें गले
से लगाकर उनके गालों पर चूम लिया….असम तैयार है 🔥 pic.twitter.com/TPl1DczO6j
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) March 28, 2026
रैली में दिखा जबरदस्त उत्साह
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा धकुआखाना और लखीमपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली खत्म होने के बाद जब वे जनता के बीच पहुंचे और लोगों से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी यह घटना सामने आई।
समर्थकों ने जताया स्नेह
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सीएम भीड़ के बीच पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक महिला समर्थक ने आगे बढ़कर उन्हें किस कर लिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम
बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इस बार भी अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने रैली के दौरान कहा कि जनता में उत्साह है और बीजेपी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए लोग तैयार हैं।
एक चरण में होगा मतदान
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना की जाएगी। राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।
तीसरी बार सत्ता की तैयारी
अगर बीजेपी इस बार चुनाव जीतती है, तो राज्य में लगातार तीसरी बार उसकी सरकार बनेगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।इस बीच, रैली के दौरान हुई यह घटना चुनावी माहौल में चर्चा का केंद्र बन गई है और सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।











