assam assembly elections : ‘असम में कका फेल’: कांग्रेस की हार पर BJP का हमला, राधिका खेड़ा का भूपेश बघेल पर तंज

Sanjay Sahu
assam assembly elections

assam assembly elections : असम : असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को एक बार फिर बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि असम में उनका नेतृत्व असरदार साबित नहीं हुआ।

assam assembly elections : राधिका खेड़ा ने आरोप लगाया कि पिछली बार भी भूपेश बघेल को असम भेजा गया था, तब भी कांग्रेस को हार मिली थी और इस बार भी स्थिति नहीं बदली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान टिकट वितरण और रणनीति में गड़बड़ी रही।

assam assembly elections : शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा राज्य में मजबूत स्थिति में दिख रही है और स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। पहले घंटे की गिनती में ही पार्टी ने कई सीटों पर बढ़त बना ली, जबकि कांग्रेस पीछे दिखाई दी।

assam assembly elections : इसी बीच अन्य राज्यों में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। असम और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पुडुचेरी में भी एनडीए के पक्ष में रुझान सामने आ रहे हैं। इन रुझानों के बीच रायपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *