Archana Tiwari Case : भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर कटनी जा रही वकील और सिविल जज एस्पिरेंट अर्चना तिवारी के अचानक लापता होने के रहस्य का पर्दाफाश हो गया है। जांच में सामने आया है कि अर्चना का शुजालपुर निवासी सारांश जैन के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों ने नेपाल जाने की योजना बनाई थी। सारांश इंदौर की डोरन कंपनी में काम करता है, जबकि उसके पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं।
Archana Tiwari Case : सूत्रों के मुताबिक, अर्चना तिवारी रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने से पहले इटारसी के आउटर पर उतर गई थी। इसके बाद वह शुजालपुर पहुंची और सारांश के साथ दो दिन बिताए। फिर दोनों नेपाल के लिए रवाना हुए। पुलिस को शुजालपुर में अर्चना और सारांश के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। जांच में यह भी पता चला कि अर्चना ने इंदौर में ट्रेन पकड़ने से पहले नया मोबाइल और नई सिम कार्ड खरीदी थी, जिसके जरिए वह सारांश के संपर्क में थी।
Archana Tiwari Case
मौकों और प्लान की बात करें तो, अर्चना ने 6 अगस्त को शुरुआत में योजना बनाई थी, लेकिन अचानक अपने प्लान में बदलाव कर दिया। इस दौरान ग्वालियर के आरक्षक राम तोमर ने उसका बस टिकट बुक किया था। पुलिस की जांच में राम तोमर की लोकेशन और उसके करीब 10 दोस्तों से पूछताछ भी की गई। हालांकि, राम तोमर का इस मामले में कोई सीधा कनेक्शन नहीं पाया गया, लेकिन कहानी में उसका किरदार अहम था।
इस बीच, अर्चना के भाई अर्पण तिवारी ने अर्चना से किसी संपर्क की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि “जिसने भी कहा कि हमारी बात हुई, वो सरासर झूठ है। पुलिस ने कोई बात नहीं कराई और अर्चना की सुरक्षित जानकारी ही दी है।”













