ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह का आया बयान, जानें क्या कहां…

Parivesh

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर, कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या का मुंहतोड़ जवाब है। उन्होंने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। मोदी सरकार भारत और उसके नागरिकों पर किसी भी हमले का दृढ़ और निर्णायक उत्तर देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अमित शाह ने आगे कहा कि भारत सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है। इस कार्रवाई को लेकर देशभर में सशस्त्र बलों की सराहना की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *