Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान ने छत्तीसगढ़ की सियासत को गर्मा दिया है। दिल्ली में आयोजित ‘भारत मंथन 2025 – नक्सल मुक्त भारत’ कार्यक्रम में शाह ने कहा कि जब तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियानों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के एक साल के भीतर 290 नक्सली मारे गए।
Amit Shah : इस बयान के बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली के दोनों बड़े नेता (मोदी-शाह) बयान बदलने में माहिर हैं। उन्होंने याद दिलाया कि अमित शाह जब कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ आए थे, तब उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ की थी। बैज ने कहा कि कांग्रेस शासन में सड़कें बेहतर हुईं और बड़ी नक्सली घटनाएं घटीं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज जिन रास्तों से अधिकारी गुजरते हैं, वे कांग्रेस कार्यकाल में सुरक्षित बनाए गए।
Amit Shah : कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भी कहा कि अमित शाह अपने पद की मर्यादा के अनुरूप बयान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि खुद अमित शाह और CRPF के डीजी ने पहले बस्तर में कहा था कि नक्सलवाद अब अंतिम दौर में है और छत्तीसगढ़ सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम हो रहा है।
जब तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, संयुक्त अभियानों में अधिक सहयोग नहीं मिलता था। 2024 में भाजपा सरकार बनने के एक साल में ही 290 नक्सलियों को मार गिराया गया।#NaxalFreeBharat pic.twitter.com/k11SR2m4Lm
— Amit Shah (@AmitShah) September 28, 2025
Amit Shah : अब कांग्रेस सवाल पूछ रही है कि अगर पहले शाह की बातें सही थीं, तो अब का बयान किस हकीकत को दर्शाता है? सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बार फिर नक्सलवाद पर केंद्र और राज्य के रिश्तों की तस्वीर सामने आ गई है।











