Sunday, April 12, 2026
37.1 C
Raipur

Ambikapur News : कहीं आप तो नहीं पी रहे मछली वाले बर्फ से बना गन्ना जूस और शेक? बर्फ फैक्ट्री में छापेमारी के बाद हुआ खुलासा

Ambikapur News : अंबिकापुर : अंबिकापुर में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शहर में संचालित आधा दर्जन से अधिक बर्फ फैक्ट्रियों की जांच के दौरान भारी गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियां सामने आईं, जिससे लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

Ambikapur News : जांच में पाया गया कि कई फैक्ट्रियों में तैयार की जा रही बर्फ का इस्तेमाल मछलियों को सुरक्षित रखने जैसे औद्योगिक कार्यों के लिए किया जा रहा था, लेकिन यही बर्फ बाजार में खाने-पीने की चीजों, खासकर गन्ना जूस और मैंगो शेक में उपयोग की जा रही है।

फैक्ट्रियों के भीतर चारों ओर गंदगी, मक्खियां और कीड़े देखे गए। इस स्थिति को देखकर खुद अधिकारी भी हैरान रह गए। पूछताछ में संचालकों ने बताया कि वे औद्योगिक उपयोग के लिए बर्फ बनाते हैं, लेकिन बाहर लगे बोर्ड में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए बर्फ बेचने की बात लिखी मिली। हैरानी की बात यह रही कि अगले दिन भी कई फैक्ट्रियों के बाहर वही बोर्ड लगे मिले और बाजार में जूस विक्रेता उसी बर्फ का इस्तेमाल करते पाए गए।

Ambikapur News : फूड सेफ्टी अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की अस्वच्छ बर्फ के सेवन से टाइफाइड और पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान जो हालात देखे गए, उन्हें देखकर कोई भी व्यक्ति इस बर्फ का उपयोग नहीं करना चाहेगा।

Ambikapur News : विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि गर्मी में राहत पाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बर्फ की गुणवत्ता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। साथ ही, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की भी आवश्यकता बताई गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । महिला संबंधी...

Related Articles

Popular Categories