Sunday, March 22, 2026
31.1 C
Raipur

C.G News : नए साल से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई! अंबिकापुर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने अवैध शराब कारोबार पर अब तक की बड़ी चोट की है। विभाग ने करीब 40 लाख रुपए मूल्य की 300 पेटी अवैध शराब जब्त की है, जिसे हरियाणा राज्य से ट्रांसपोर्ट के जरिए मंगाया गया था। यह शराब नए साल के मौके पर ग्रामीण इलाकों में कोचियों के माध्यम से खपाने की तैयारी में थी, लेकिन इससे पहले ही विभाग ने कार्रवाई कर दी।

एक महीने से चल रही थी निगरानी

संभागीय उड़नदस्ता टीम के अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से सूचना मिल रही थी कि दूसरे राज्यों से अवैध शराब की बड़ी खेप अंबिकापुर लाई जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़ा एक कोचिया लगातार विभाग को अहम इनपुट दे रहा था, जिसके आधार पर टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की।

Read More : Indore Water Tragedy : आमने-सामने आए दिग्गज: भागीरथपुरा में कैलाश विजयवर्गीय और रीना बोरासी के बीच तीखी नोकझोंक, भारी नारेबाजी से मची अफरा-तफरी

क्रांतिप्रकाशपुर के गोदाम से बरामदगी

जांच के दौरान सूचना मिली कि अंबिकापुर से लगे क्रांतिप्रकाशपुर इलाके में सौरभ सिंह नामक व्यक्ति के गोदाम में हरियाणा से लाई गई शराब की बड़ी खेप उतारी गई है। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने सौरभ सिंह को हिरासत में लिया और उसके बताए स्थान पर छापा मारा। गोदाम की तलाशी में सुनियोजित तरीके से छिपाकर रखी गई 300 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

पहले भी पकड़ा जा चुका है आरोपी

आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के अनुसार, इससे पहले भी सौरभ सिंह के कब्जे से करीब 30 लाख रुपए की पंजाब निर्मित अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। उस समय उसका एक सहयोगी गिरफ्तार हुआ था, जबकि सौरभ फरार हो गया था। फरारी के बाद भी वह लगातार अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय बना रहा।

नए साल में खपाने की थी पूरी योजना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब नए साल में एक ही दिन के भीतर ग्रामीण इलाकों और छोटे-छोटे कोचियों तक पहुंचाने की योजना थी। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो बड़े पैमाने पर अवैध शराब की सप्लाई हो जाती।

आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। नए साल को देखते हुए जिलेभर में निगरानी और सख्त की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories