Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Crime news : शराब पिला वरना मार दूंगा…और छोटे भाई का...

Ambikapur Crime news : शराब पिला वरना मार दूंगा…और छोटे भाई का गला काट डाला…..

अंबिकापुर। Ambikapur Crime news : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के विवाद में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शहर के बीचोबीच स्थित कलाकेंद्र ग्राउंड में हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

Ambikapur Crime news : मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कलाकेंद्र ग्राउंड में शिव कुमार नामक युवक अपने छोटे भाई के साथ बैठा था। इस दौरान उसने छोटे भाई से शराब पिलाने की मांग की। जब छोटे भाई ने इससे इनकार किया, तो शिव कुमार बुरी तरह भड़क गया और आवेश में आकर पास ही रखे चाकू से उसका गला रेत दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी भाई शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं इलाके में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि शराब की लत किस हद तक रिश्तों को तोड़ सकती है, यह घटना उसकी भयावह मिसाल है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here