धूमेश्वर धाम में दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, सिंध नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत….

ग्वालियर/भितरवार। धूमेश्वर धाम मंदिर दर्शन करने आए 6 दोस्तों की धार्मिक यात्रा को दर्दनाक हादसे में बदल गई। ग्वालियर जिले के बड़े गांव से आए ये सभी युवक मंदिर दर्शन से पहले सिंध नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान नदी के कुंड में नहाते वक्त एक युवक अजय श्रीवास (16 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक धूमेश्वर धाम मंदिर पहुंचने से पहले सिंध नदी में स्नान करने गए थे। स्नान करते वक्त दो युवक कुंड के भीतर चले गए, जिनमें से एक पत्थर पर चढ़कर बच गया, जबकि अजय श्रीवास गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

हादसे की खबर मिलते ही ग्वालियर से परिजन घटनास्थल पहुंचे। मौके पर भितरवार के एसडीएम संजीव कुमार जैन, एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी हीतेंद्र सिंह राठौड़ भी पहुंचे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।

शुक्रवार सुबह ग्वालियर से पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी में कुंड से थोड़ी दूरी पर बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भितरवार भेजा गया है।

इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिजन बेसुध हैं और गांव में मातम का माहौल है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories