Wednesday, February 4, 2026
16.9 C
Raipur

C.G Crime : अंबिकापुर में गो-तस्करी की पिकअप पलटी, दो गायों की मौत, चालक फरार, तस्कर फरार

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित दरिमा थाना क्षेत्र में गो-तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत खजूरी चौक मंदिर के पास तस्करी के लिए ले जाई जा रही गायों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गायें घायल अवस्था में वाहन में फंसी रहीं।

पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरी गई थीं गायें

स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 14 गायों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते वाहन संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More : C.G News : बस्तर की अनोखी शादी परंपरा! जानें बिना कैमरे कैसे संजोते हैं अमिट यादें

डायल 112 मौके पर, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, हादसे के बाद चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल गायों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से घायल गायों को पिकअप से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। पशु चिकित्सकों को भी सूचना दी गई है ताकि घायल मवेशियों का उपचार कराया जा सके।

गो-तस्करी के एंगल से जांच

दरिमा थाना पुलिस ने बताया कि यह मामला गो-तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और वाहन नंबर के आधार पर उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Latest YouTube Shorts

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds