air india flight : एयर इंडिया एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह देरी या तकनीकी खराबी नहीं बल्कि “कॉकरोच की फांसी” है। दरअसल, दिल्ली से दुबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की कैबिन डिफेक्ट लॉगबुक की एक एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान एक जिंदा कॉकरोच मिला, जिसे “फांसी दी गई जब तक उसकी मौत नहीं हुई।” यह एंट्री 24 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।
air india flight : क्या लिखा था रिपोर्ट में
READ MORE: MP News : गाय के लिए प्यार बना विवाद, भाई को नसीहत देना पड़ा महंगा-सिरमौर पुलिस ने दर्ज की FIR
air india flight : रिपोर्ट के अनुसार, लॉगबुक में लिखा था—“यात्री द्वारा एक जिंदा कॉकरोच देखा गया, कॉकरोच को फांसी दी गई जब तक उसकी मौत नहीं हुई।” यह एंट्री फ्लाइट की सामान्य शिकायतों जैसे “एंटरटेनमेंट सिस्टम खराब” और “वॉशबेसिन जाम” के बीच दर्ज की गई थी, लेकिन इस अनोखी लाइन ने लोगों को हैरान कर दिया।
air india flight : सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं
air india flight : लॉगबुक की फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंसी का माहौल है। एक यूजर ने लिखा—“एयर इंडिया अब कीड़ों को भी सज़ा-ए-मौत देने लगी!” वहीं एक अन्य ने कहा—“कम से कम कॉकरोच को न्याय तो मिल गया।” कुछ यूजर्स ने सफाई व्यवस्था पर सवाल भी उठाए और एयरलाइन से सुधार की मांग की।
air india flight : कैसे हुआ पूरा मामला
air india flight : रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ समय बाद एक यात्री ने गैली (किचन एरिया) में कॉकरोच देखा और क्रू मेंबर को सूचना दी। क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कीड़े को मार दिया और पूरे घटनाक्रम को मेंटेनेंस लॉगबुक में दर्ज कर दिया।
air india flight : एयर इंडिया की ओर से कोई बयान नहीं
air india flight : एयर इंडिया ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही यह बताया गया है कि दुबई लैंडिंग के बाद इस पर कोई जांच हुई या नहीं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में एयर इंडिया की नागपुर-दिल्ली फ्लाइट (AI466) को उड़ान के तुरंत बाद बर्ड हिट का सामना करना पड़ा था। एहतियात के तौर पर विमान को नागपुर वापस लाया गया था और जांच के बाद उड़ान रद्द कर दी गई।
air india flight : दिल्ली में एशिया-प्रशांत एविएशन कॉन्फ्रेंस
air india flight : इस बीच, भारत पहली बार एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं (APAC-AIG) की बैठक की मेजबानी कर रहा है। यह कार्यक्रम 28 से 31 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें करीब 90 अंतरराष्ट्रीय एविएशन विशेषज्ञ भाग लेंगे।













