Tuesday, September 15, 2026
Home National AI Impact Summit Protest : AI समिट प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने दाखिल...

AI Impact Summit Protest : AI समिट प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 5000 पन्नों की चार्जशीट; यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब को बताया मुख्य साजिशकर्ता

AI Impact Summit Protest : नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट इंटरनेशनल समिट’ के दौरान हुए विवादास्पद प्रदर्शन मामले में बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने अदालत में 5000 पन्नों का विस्तृत आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है, जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब सहित 18 कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है। जांच में इस प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप से रची गई साजिश: चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि यह प्रदर्शन आकस्मिक नहीं था। आरोपियों ने ‘AI इम्पैक्ट ग्रुप’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर एक महीने पहले ही पूरी रणनीति तैयार कर ली थी। उदयभानु चिब के साथ श्रीकृष्ण हरि, सिद्धार्थ अवधूत और मनीष शर्मा को इस साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया गया है। पुलिस का आरोप है कि इन नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी में हंगामा करने की योजना को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया।

सुरक्षा घेरे को तोड़कर हॉल तक पहुंची टी-शर्ट्स: जांच के अनुसार, दिल्ली की एक प्रेस में करीब 100 सफेद टी-शर्ट्स छपवाई गई थीं, जिन पर प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक संदेश लिखे थे। सुरक्षा जांच से बचने के लिए कार्यकर्ताओं ने इन टी-शर्ट्स को अपनी साधारण शर्ट के नीचे छिपाकर पहना था। समिट हॉल के भीतर पहुंचकर उन्होंने शर्ट उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने चार्जशीट में दंगा भड़काने और लोक सेवकों के कार्य में बाधा डालने के पुख्ता सबूत पेश किए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here