AI-EARBUDS-TECH: 40 भाषाएं, हार्ट रेट और AI… क्या ये Earbuds भविष्य बदल देंगे?

Rahul Goshwami

AI-EARBUDS-TECH: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब ईयरबड्स सिर्फ म्यूजिक सुनने का जरिया नहीं रह गए हैं। Apple, Google, JBL और Samsung जैसी कंपनियां ऐसे AI आधारित ईयरबड्स तैयार कर रही हैं, जो यूजर्स की बातचीत समझने, हार्ट रेट ट्रैक करने और रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे काम भी कर सकते हैं।

AI-EARBUDS-TECH: नए दौर के AI Earbuds में माइक्रोफोन, सेंसर और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये आसपास के माहौल को समझकर ऑडियो को अपने आप एडजस्ट करते हैं। भीड़भाड़ या शोरगुल वाली जगहों पर भी ये सामने वाले की आवाज को साफ सुनने में मदद करते हैं।

AI-EARBUDS-TECH: Google के Pixel Buds Pro 2 में 40 भाषाओं का लाइव ट्रांसलेशन फीचर दिया गया है, जबकि Apple AirPods Pro बातचीत शुरू होते ही म्यूजिक की आवाज कम कर देते हैं। वहीं Beats Powerbeats Pro 2 में हार्ट रेट ट्रैकिंग के लिए खास सेंसर लगाए गए हैं।

AI-EARBUDS-TECH: इन स्मार्ट ईयरबड्स में हेल्थ ट्रैकिंग, मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन, वॉइस कमांड और एडाप्टिव ऑडियो जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI Earbuds पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेंगे और यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन सकते हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *