Debut Film : नई दिल्ली। डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ की शानदार सफलता के बाद एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनीत जल्द ही एक रियल स्टोरी पर आधारित सीरीज़ ‘न्याय’ में फ़ातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर के साथ नजर आएंगी।
‘न्याय’ की कहानी: यह सीरीज़ एक 17 वर्षीय युवती की कहानी पर आधारित है, जो एक ताकतवर धार्मिक नेता द्वारा यौन शोषण की शिकार होती है। समाज के दबाव और कानूनी जाल से जूझती यह लड़की न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ती है। अनीत इस सीरीज़ में पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि फातिमा सना शेख एक ईमानदार पुलिस अधिकारी और अर्जुन माथुर एक समर्पित वकील के किरदार में नजर आएंगे।
OTT पर आने की वजह? इस सीरीज़ की शूटिंग अनीत पड्डा ने अपनी फिल्म सैयारा साइन करने से पहले ही कर ली थी। सूत्रों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह एक संवेदनशील और सच्ची कहानी को दर्शाता है।
क्या बोले अनीत पड्डा? हालांकि अभी तक अनीत की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म जगत के जानकारों का मानना है कि ‘न्याय’ के जरिए वे अपनी अभिनय क्षमता का और व्यापक प्रदर्शन करेंगी।
जल्द होगी रिलीज़: यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज़ की जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर हिट देने वाली अनीत डिजिटल स्क्रीन पर कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं।











