Friday, September 25, 2026
Home Entertainment अक्षय कुमार के काफिले की कार का एक्सीडेंट, पत्नी ट्विंकल के साथ...

अक्षय कुमार के काफिले की कार का एक्सीडेंट, पत्नी ट्विंकल के साथ बाल-बाल बचे एक्टर, हादसे में 2 लोग घायल

मुंबई मुंबई में सोमवार देर रात बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के काफिले की एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह घटना उस समय हुई जब अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं।

तेज रफ्तार मर्सिडीज बनी हादसे की वजह

मुंबई पुलिस के अनुसार, अक्षय कुमार का काफिला सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क पर चल रहे एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर अभिनेता के काफिले में शामिल एक कार से जा भिड़ा। जोरदार टक्कर के चलते काफिले की कार पलट गई और कुछ देर तक दो पहियों पर खड़ी नजर आई।

Read More : OTT पर एंटरटेनमेंट का हाई डोज़! इस हफ्ते रिलीज होंगी रोमांस से लेकर स्पेस ड्रामा तक की ये धांसू फिल्मी और सीरीज

ऑटो चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्सिडीज चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्सीडेंट का वीडियो

इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि काफिले की कार संतुलन खोकर पलट गई। हादसे के समय अक्षय कुमार जिस कार में सवार थे, वह आगे चल रही थी। दुर्घटना के तुरंत बाद अभिनेता के मैनेजर और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

अक्षय कुमार की ओर से बयान का इंतजार

अब तक इस मामले को लेकर अक्षय कुमार या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, अभिनेता और उनकी पत्नी के सुरक्षित होने की खबर से प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here