अच्युत पोतदार नहीं रहे : ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘3 इडियट्स’ के जाने-माने अभिनेता का निधन

VIKASH KHALKHO

मुंबई। हिंदी और मराठी फ़िल्मों व धारावाहिकों के जाने-माने चरित्र अभिनेता अच्युत पोतदार का सोमवार रात मुंबई के सटे ठाणे जिले के जुपिटर अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने बीबीसी हिन्दी को इसकी पुष्टि की और बताया कि उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

अच्युत पोतदार 91 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज ठाणे में किया जाएगा।

Read More : अर्चना तिवारी केस में नया मोड़ : आरक्षक राम सिंह तोमर ने दिया बेकसूर होने का बयान

करियर और प्रमुख काम:

  • 1980 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले पोतदार ने हिंदी फ़िल्मों में आक्रोश, अर्धसत्य, तेज़ाब, परिंदा, रंगीला, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
  • उन्होंने 90 से अधिक टीवी सीरियलों और 25 से ज़्यादा नाटकों में अभिनय किया।

Read More : सीजी मंत्रिमंडल विस्तार : गुरू खुशवंत, राजेश और गजेंद्र : मंत्रिमंडल में शामिल होने के पीछे ये समीकरण…

प्रारंभिक जीवन और पेशेवर सफर:

  • मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे अच्युत पोतदार ने अपने करियर की शुरुआत रीवा में टीचर के रूप में की।
  • 1962 में ‘इमरजेंसी कमिशन’ के तहत सेना में भर्ती हुए।
  • इसके बाद सरकारी तेल कंपनी में नौकरी की और रंगकर्मी सत्यदेव दुबे के साथ रंगमंच पर अभिनय शुरू किया।
  • 1967 में सेना के कैप्टन पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में वरिष्ठ पद पर नौकरी की।
  • इसी दौरान उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों व टीवी शोज़ में अभिनय शुरू किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *