Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Abhanpur News: अभनपुर में आज व्यापारियों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मंत्र,...

Abhanpur News: अभनपुर में आज व्यापारियों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मंत्र, छत्तीसगढ़िया वाणिज्य महासंघ का विशेष प्रशिक्षण आज.

Abhanpur News: अ
Abhanpur News: अ

Abhanpur News: अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ, अभनपुर इकाई के तत्वावधान में शनिवार, 4 जुलाई को व्यापारियों, युवा उद्यमियों एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए एक दिवसीय व्यापारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पटेल होंडा शोरूम, धमतरी रोड, अभनपुर में आयोजित होगा।

Abhanpur News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉर्पोरेट ट्रेनर, बिजनेस कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर नरेंद्र देवांगन प्रतिभागियों को कम्युनिकेशन एवं सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी नेतृत्व, सेल्स मैनेजमेंट, उद्यमिता, बिजनेस ग्रोथ तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देंगे। वहीं पर्यावरण विशेषज्ञ एवं मोटिवेशनल स्पीकर रजनी चंदवंशी महिला सशक्तिकरण, व्यवहारिक नेतृत्व, संबंध प्रबंधन, कार्य-जीवन संतुलन, कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स और काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

Abhanpur News: महासंघ के अनुसार, बदलते कारोबारी परिवेश और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए नई तकनीकों की जानकारी, प्रभावी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी अपने व्यवसाय को नई दिशा और गति दे सकें।

Abhanpur News: कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पौधों का वितरण किया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया जाएगा।

Abhanpur News: महासंघ ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों, युवा उद्यमियों एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों से समय पर पहुंचकर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में सीमित सीटें निर्धारित की गई हैं। संपर्क के लिए 9009328660 एवं 9340429363 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here