Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

रायपुर में करोड़ों की ठगी का बड़ा खेल, निवेशकों से 5 करोड़ की चपत…

रायपुर। राजधानी रायपुर में निवेशकों को केवल 100 दिनों में पैसे दुगने करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अनवर मोहम्मद और उनके मित्रों ने यूट्यूब पर देखी गई जानकारी के आधार पर ‘ए स्क्वायर कंसलटेंसी’ नामक कंपनी में करीब 5 करोड़ रुपये निवेश किए, जो अब ठग निकली।

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने निवेशकों को ट्रेडिंग के जरिए 100 दिनों में रकम दोगुना करने का आश्वासन दिया। कंपनी के संचालक अनिरुद्ध दलवी ने रायपुर में व्यक्तिगत रूप से निवेशकों से संपर्क कर उनका विश्वास हासिल किया। इसके बाद अनवर और उनके मित्रों ने नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 5 करोड़ रुपये निवेश कर दिए।

नियत अवधि में निवेश की गई राशि वापस न मिलने पर पीड़ितों ने टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार संचालक अनिरुद्ध दलवी को पकड़ने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विशेषज्ञों ने निवेशकों को चेतावनी दी है कि किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता और संचालकों की पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी अवश्य लें, ताकि ऐसी ठगी से बचा जा सके।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 40 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

चुनाव 2026: बंगाल में फिर ममता मैजिक! ओपिनियन पोल ने बढ़ाई हलचल, मुकाबला दिलचस्प

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Related Articles

Popular Categories