CG NEWS : बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर, 50 निर्माण और 30 बाउंड्रीवाल ढहाए

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। खमतराई के शिवा विहार कॉलोनी में बिना अनुमति प्लॉटिंग और निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया।

CG NEWS : नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर पहुंची टीम ने करीब 50 एकड़ क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की। इस दौरान 30 से अधिक बाउंड्रीवाल, अवैध सीसी सड़कें और प्लिंथ लेवल तक बने लगभग 50 निर्माणों को जेसीबी से तोड़ दिया गया।

CG NEWS : जांच में सामने आया कि भूमाफिया किसानों से जमीन खरीदकर उसे अपने नाम पर रजिस्ट्री कराने के बजाय सीधे खरीदारों के नाम पर रजिस्ट्री करवा रहे थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे। इस वजह से मौके पर किसी डेवलपर के स्पष्ट दस्तावेज नहीं मिल पाए।

CG NEWS : हालांकि कार्रवाई के दौरान 18 मकानों को नहीं तोड़ा गया, क्योंकि उनमें लोग रह रहे थे। अधिकारियों के अनुसार इन मामलों में अलग से वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

CG NEWS : नगर निगम के भवन अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि अवैध रूप से बनाई गई सड़क, नाली और अन्य संरचनाओं को हटाया गया है। राजस्व रिपोर्ट के मुताबिक, 25 से अधिक खसरा नंबरों की जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर 300 से ज्यादा प्लॉट तैयार कर बेचे गए थे, जबकि इसके लिए किसी भी विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *