CG NEWS : नक्सलवाद पर सियासी घमासान: बघेल की बहस की चुनौती, सीएम साय बोले– अब बस्तर में तेज विकास होगा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में नक्सलवाद को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है। बघेल का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने नक्सल समस्या से निपटने में केंद्र का पूरा सहयोग किया था, जबकि संसद में इसके उलट बयान दिया गया।

CG NEWS : बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में जोखिम उठाकर विकास कार्य किए और हालात सुधारने की दिशा में लगातार काम किया। उन्होंने गृह मंत्री के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि सच्चाई को सामने लाना जरूरी है।

CG NEWS : वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 31 मार्च प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है और सुरक्षा बलों के साहस से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब बस्तर क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।

CG NEWS : सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने नक्सलवाद से लड़ने में अपेक्षित दृढ़ता नहीं दिखाई और केंद्र को पूरा सहयोग नहीं मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नक्सल मुद्दे पर कांग्रेस ने राजनीति की। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जिससे नक्सलवाद जैसे गंभीर विषय पर राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *