Amit Shah Lok Sabha Speech : लोकसभा में गरजे अमित शाह: ’31 मार्च तक देश से होगा नक्सलवाद का सफाया’, पूर्व CM भूपेश बघेल को दी ‘प्रूफ’ की चुनौती

VIKASH KHALKHO

Amit Shah Lok Sabha Speech : नई दिल्ली/रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में नक्सलवाद के मुद्दे पर चर्चा का जवाब देते हुए बड़ा ऐलान किया है। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने नक्सलियों को ‘संरक्षण’ दिया, जिससे इस समस्या के खात्मे में देरी हुई।

‘भूपेश बघेल से पूछो, सबूत दूं क्या?’ चर्चा के दौरान जब विपक्ष ने टोकाटाकी की, तो अमित शाह ने कड़े लहजे में कहा, “छत्तीसगढ़ की पिछली सरकार ने नक्सलवाद को बचाकर रखा। भूपेश बघेल को पूछो, प्रूफ दूं क्या यहाँ पर? हाँ बोलें तो बोलो, वरना फंस जाओगे।” शाह के इस बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सल विरोधी अभियानों में तेजी आई है और सुरक्षा बलों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

नक्सलवाद गरीबी नहीं, वैचारिक जड़ों का परिणाम गृह मंत्री ने विस्तार से बताया कि बस्तर को नक्सलियों ने ‘रेड कॉरिडोर’ के लिए क्यों चुना। उन्होंने कहा, “नक्सलवाद गरीबी के कारण नहीं फैला, बल्कि नक्सलवाद के कारण इन इलाकों में वर्षों तक गरीबी रही।” उन्होंने आरोप लगाया कि माओवादियों ने आदिवासियों को बरगलाया और विकास की राह में रोड़ा अटकाने के लिए स्कूल व बैंकों को निशाना बनाया। शाह ने कहा कि जो आदिवासी भगवान बिरसा मुंडा को अपना नायक मानते थे, उन्हें माओ के पीछे चलने के लिए मजबूर किया गया।

मानवतावाद एकतरफा नहीं हो सकता नक्सलियों की वकालत करने वालों पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने लगभग 2000 ऐसे लेख पढ़े हैं जो नक्सलियों का पक्ष लेते हैं। उन्होंने सवाल उठाया, “ये लोग उन बच्चों की बात क्यों नहीं करते जिनका अपहरण कर उन्हें नक्सली बनाया गया? उन किसानों की बात क्यों नहीं करते जिनके खेतों में बारूद बिछाकर उन्हें अपाहिज बना दिया गया?” उन्होंने साफ किया कि सरकार अब ‘बुलेट’ से सत्ता चाहने वालों के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *