VIP Road Overpass : रायपुर: वीआईपी रोड के फुंडहर चौक पर बनेगा ओवरपास, 56 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति; टेंडर जारी

VIP Road Overpass : रायपुर: राजधानी के वीआईपी रोड पर अब ट्रैफिक जाम के झाम से जल्द मुक्ति मिलने वाली है। फुंडहर चौक पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने यहाँ एक भव्य ओवरपास निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 5607.35 लाख रुपये (लगभग 56 करोड़ रुपये) का बजट स्वीकृत किया है, जिसके साथ ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं।

3 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा सीधा लाभ वीआईपी रोड न केवल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को शहर से जोड़ता है, बल्कि यह नया रायपुर और माना क्षेत्र के लिए भी लाइफलाइन है। फुंडहर चौक पर ओवरपास बनने से फुंडहर, माना, टेमरी और धरमपुरा सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों के 3 लाख से अधिक लोगों का सफर आसान हो जाएगा। वर्तमान में इस चौराहे पर सुबह और शाम के वक्त भारी जाम की स्थिति निर्मित होती है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

एयरपोर्ट और नया रायपुर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर यह मार्ग नया रायपुर, एयरपोर्ट और माना से शहर के मुख्य हिस्सों में आने-जाने वाले वाहनों का प्रमुख केंद्र है। ओवरपास बनने के बाद सिग्नल फ्री आवागमन सुनिश्चित होगा, जिससे वीआईपी मूवमेंट और इमरजेंसी सेवाओं को भी गति मिलेगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द जनता को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories