CG NEWS : कवर्धा में एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर सवाल

CG NEWS : कवर्धा : कवर्धा के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 3 स्थित एसएलआरएम (अपशिष्ट प्रबंधन) केंद्र में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सरोवर तालाब के पास स्थित इस केंद्र में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सुबह तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

CG NEWS : हैरानी की बात यह रही कि सूचना मिलने के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड की केवल एक ही गाड़ी पहुंची, जबकि विभाग के पास अन्य वाहन भी उपलब्ध बताए जा रहे हैं। स्थानीय कर्मचारियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें आग की तेज लपटें उठती नजर आ रही हैं।

CG NEWS : वार्डवासियों के अनुसार, देर रात आग लगने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन राहत कार्य में देरी होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

CG NEWS : हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन केंद्र में रखा कचरा पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है और इसकी जांच की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janjgir-Champa Road Protest: पामगढ़ में सड़क के लिए आर-पार की लड़ाई, चक्काजाम से थमे पहिए, भारी पुलिस बल तैनात

Janjgir-Champa Road Protest: जांजगीर-चांपा/पामगढ़: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories