Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी, पुलिस...

Raipur Crime : कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में एक कारोबारी के घर से 17 लाख रुपए नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित कारोबारी सुमित ज्वेलर्स और शुभम के मार्ट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, कारोबारी नमित कांकरिया ने बताया कि 28 मार्च की रात उन्होंने 17 लाख रुपए नकद अपने घर की अलमारी में रखे थे। अगले दिन सुबह दफ्तर जाने से पहले भी रकम सुरक्षित थी, लेकिन दोपहर में जब वह घर लौटे तो अलमारी में रखी पूरी रकम गायब मिली। यह देख उनके होश उड़ गए।

Raipur Crime : कारोबारी ने तुरंत घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

Raipur Crime : घटना को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिल सके।

Raipur Crime : प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात किसी परिचित व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है, जिसे घर और अलमारी में रखी रकम की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here