Ambikapur PHE Protest 2026 : भुगतान नहीं तो आत्मदाह: डेढ़ साल से अटके बिलों को लेकर ठेकेदारों का प्रदर्शन, 30 मार्च तक का दिया अल्टीमेटम।

VIKASH KHALKHO

Ambikapur PHE Protest 2026 : अंबिकापुर | 28 मार्च 2026 प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना को सरगुजा जिले के अधिकारी पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अंबिकापुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) कार्यालय के सामने शनिवार को ठेकेदारों ने उग्र प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से उनका जायज भुगतान रोककर रखा गया है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई है। भुगतान न होने की सूरत में ठेकेदार संघ ने सामूहिक आत्मदाह और कार्यालय में तालाबंदी करने का अल्टीमेटम दिया है।

बिल रोकने के बदले ‘कमीशन’ की मांग प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ठेकेदार रजनीकांत अग्रवाल ने विभाग के अधिकारियों पर सीधा और गंभीर प्रहार किया है। उनका कहना है कि लखनपुर विकासखंड के जुड़वानी ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और हर घर नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। पिछले 6 महीनों से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई भी दी जा रही है, लेकिन विभाग के अधिकारी बिल पास करने के बदले ‘कमीशन’ की मांग कर रहे हैं। कमीशन न देने पर अनुबंध के नियमों में बार-बार फेरबदल कर ठेकेदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

कमीशन का चक्कर है बाबू भैया! अफसरों की मनमानी से ठेकेदार परेशान

30 मार्च तक का अल्टीमेटम ठेकेदार संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 30 मार्च 2026 तक विभाग ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने की ठोस पहल नहीं की, तो वे पीएचई कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ देंगे। ठेकेदारों का कहना है कि वे बैंकों के कर्ज और मजदूरों के भुगतान को लेकर भारी दबाव में हैं। सरकार जहाँ इस योजना को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताती है, वहीं जमीनी स्तर पर अधिकारियों की तानाशाही और भ्रष्टाचार ने काम करने वाले ठेकेदारों को जान देने पर मजबूर कर दिया है।

इस प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन और पीएचई के वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *