Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh IAS Posting : आईएएस रजत बंसल बने नए जनसंपर्क आयुक्त, रवि मित्तल...

IAS Posting : आईएएस रजत बंसल बने नए जनसंपर्क आयुक्त, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश

0
150
IAS Posting
IAS Posting

IAS Posting : रायपुर : रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ ‘संवाद’ के सीईओ, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के संचालक और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक का कार्य भी देखेंगे।

 

IAS Posting : वहीं 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या अगले आदेश तक निर्धारित की गई है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here