HomeChhattisgarhC.G News : जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना! पिता ने...

C.G News : जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना! पिता ने ली डेढ़ साल के मासूम बेटे की जान… गांव में मचा हड़कंप

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में एक पिता ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

मामूली विवाद बना मौत की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी शिवाजी केवट का अपनी पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि खाना नहीं मिलने की बात पर वह गुस्से में आपा खो बैठा।

 ईंट से वार कर ली जान

गुस्से में आरोपी ने खाट पर सो रहे अपने बेटे अनुराग को उठाया और घर के पास एक जर्जर मकान में ले जाकर उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Read More : C.G News : बिलासपुर में 5 हजार मुर्गियों की मौत के बाद मचा हड़कंप! बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

बचाने गई दादी भी हुईं घायल

जब दादी ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बांध दिया।

मानसिक स्थिति पर सवाल

परिजनों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। उसे नियमित रूप से इंजेक्शन दिया जाता था, लेकिन इस बार समय पर इलाज नहीं हो पाया। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इलाज में लापरवाही इस घटना का कारण बनी?

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 गांव में पसरा मातम

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में खुशियों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here