Indore Crime : इंदौर में ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी, फर्जी नंबर से 1.44 लाख की चपत

Indore Crime : इंदौर : इंदौर के लसूडिया इलाके में ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है… जहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया… खास बात यह है कि आरोपी ने खुद को होटल का प्रतिनिधि बताकर भरोसा जीता और फिर रकम ट्रांसफर करवा ली… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Indore Crime : मामला 14 मई 2025 का बताया जा रहा है… जब फरियादी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था… इसी दौरान उसने इंटरनेट पर होटल सर्च किया और एक नंबर 8638406401 पर कॉल किया… कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई के एक होटल का कर्मचारी बताया और रूम बुकिंग का झांसा दिया…

 

Indore Crime : आरोपी ने प्रति व्यक्ति 7,800 रुपये के हिसाब से 5 दिन की बुकिंग का पैकेज बताया… और कुल 1 लाख 44 हजार 815 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए… फरियादी ने भरोसा करते हुए पूरी रकम ट्रांसफर कर दी… लेकिन जब वह मुंबई पहुंचा और संबंधित होटल में चेक-इन करने गया… तो वहां उसके नाम से कोई भी बुकिंग नहीं मिली…

 

Indore Crime : इसके बाद फरियादी को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है… जांच में यह भी सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर पर उसने संपर्क किया था… वह होटल का आधिकारिक नंबर नहीं था… बल्कि साइबर ठगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा फर्जी नंबर था…पीड़ित ने इंदौर लौटकर लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है… साथ ही साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है…

 

Indore Crime : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की ऑनलाइन बुकिंग करते समय केवल आधिकारिक वेबसाइट और प्रमाणित नंबरों का ही इस्तेमाल करें… ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके… फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories