Saturday, August 15, 2026
Home National LPG Gas Booking Rules :अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, गैस बुकिंग...

LPG Gas Booking Rules :अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, गैस बुकिंग पर फिर आया नया अपडेट, जानें नई शर्तें

0
205
LPG Gas Booking Rules
LPG Gas Booking Rules

LPG Gas Booking Rules :घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए नया अपडेट सामने आया है। Indian Oil Corporation सहित गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है, जिसका उद्देश्य गैस की कालाबाजारी रोकना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

LPG Gas Booking Rules :नए नियमों के अनुसार अब सिलेंडर बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ा दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं के पास एक सिलेंडर है, वे 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे। वहीं, दो सिलेंडर वाले ग्राहकों को अब अगली बुकिंग के लिए 35 दिन इंतजार करना होगा।

LPG Gas Booking Rules :Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए यह अवधि और बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। यदि कोई ग्राहक तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा।

LPG Gas Booking Rules :छोटे सिलेंडरों के लिए भी समय सीमा तय की गई है। 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 9 से 16 दिन और 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिन का अंतर जरूरी होगा। यह समय पिछली बुकिंग नहीं, बल्कि डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा।

LPG Gas Booking Rules :सरकार और गैस कंपनियों का कहना है कि इन बदलावों से गैस सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा, कालाबाजारी पर नियंत्रण मिलेगा और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंच सकेगी। हालांकि, नए नियमों से कुछ उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, लेकिन लंबे समय में इसे पारदर्शिता और बेहतर वितरण के लिए जरूरी कदम माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here