Saturday, May 9, 2026
37.1 C
Raipur

Narendra Modi : राज्यसभा में नरेंद्र मोदी की दो टूक चेतावनी: मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम, भारत हर मोर्चे पर अलर्ट

Narendra Modi : नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर विस्तृत बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो इसके गंभीर वैश्विक और आर्थिक दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।

Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत लगातार संवाद और कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहा है। भारत ईरान, अमेरिका और इजरायल सहित सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है और तनाव कम करने के प्रयास कर रहा है।

Narendra Modi : उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा यह युद्ध तीन हफ्तों से अधिक समय से जारी है और इससे वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं। उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

Narendra Modi : पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कई जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर शामिल हैं, जो चिंता का विषय है। भारत ने नागरिकों और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भी विरोध किया है।

Narendra Modi : उन्होंने यह भी कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, ताकि किसी भी क्षेत्र में बाहरी निर्भरता कम हो। सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और देशहित में आवश्यक कदम उठा रही है।

Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने राज्यों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस संकट के दौरान जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखना, कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाना और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह “टीम इंडिया” की परीक्षा का समय है और सभी को मिलकर इस चुनौती का सामना करना होगा।

Narendra Modi : इस बीच, राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। फिलहाल, सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद फिर से शुरू होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raigarh-ganja-smugglers-arrested: रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन आघात’ का वार! ओडिशा से MP जा रही गांजे की खेप जब्त

raigarh-ganja-smugglers-arrested: गौरी शंकर गुप्ता: रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात”...

scr-raipur-planning: राजधानी में जमीन खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! आने वाला है नया नियम…

scr-raipur-planning: रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग-भिलाई और आसपास के तेजी...

Related Articles

Popular Categories