Indore News: प्रेमिका के घर से कूदा युवक, विवाद के बाद दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

0
152
Indore News:
Indore News:

Indore News: इंदौर : इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 4 में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

Indore News: जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका के किराए के मकान पर पहुंचा था, जहां कहासुनी के बाद उसने अचानक दूसरी मंजिल से कूदकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Indore News: बताया जा रहा है कि युवती एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करती है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल जूनी इंदौर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here