Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh C.G News : पैसेंजर कृप्या ध्यान दें! रेलवे ने की ये 8...

C.G News : पैसेंजर कृप्या ध्यान दें! रेलवे ने की ये 8 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

Train
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  अगर आप आज ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे ने तकनीकी कार्य, मेंटेनेंस और परिचालन कारणों के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण बदलाव

रेलवे के अनुसार हाथबंध-भाटापारा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग नंबर 389 पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 21 मार्च की रात 11 बजे से 22 मार्च सुबह 3 बजे तक करीब 4 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसी कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है।

Read More : M.P News : भोपाल में हाईवे निर्माण में भ्रष्टाचार! NH-146 फोरलेन प्रोजेक्ट में कचरे से हो रही बेस फिलिंग

 ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ने कुल 8 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है:

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर MEMU (22 मार्च)
  • 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड MEMU (22 मार्च)
  • 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर MEMU (22 मार्च)
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर MEMU (22 मार्च)
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर (22 मार्च)
  • 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इटवारी) पैसेंजर (22 मार्च)
  • 58206 इटवारी-रायपुर पैसेंजर (23 मार्च)
  • 58202 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर (23 मार्च)

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

कुछ ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

  • ट्रेन संख्या 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा MEMU) 22 मार्च को गोंदिया की बजाय बिलासपुर से चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया MEMU) बिलासपुर में ही समाप्त होगी और आगे का रूट रद्द रहेगा।

ऐसे चेक करें ट्रेन स्टेटस

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या इंक्वायरी सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here