Wednesday, May 6, 2026
29.2 C
Raipur

Priyanka Friends Welfare Society : मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म: प्रियंका फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी ने हिंदू नव वर्ष पर शुरू की ‘प्याऊ सेवा’

Priyanka Friends Welfare Society : रायपुर। हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में ‘प्रियंका फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी’ ने एक सराहनीय सामाजिक पहल की है। प्रदेश में बढ़ती तपिश और राहगीरों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान आम जनमानस को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाना है।

संस्था की अध्यक्ष सरिता वैष्णव और सचिव प्रियंका वैष्णव ने बताया कि हिंदू संस्कृति में जल दान को महादान माना गया है, इसीलिए इस सेवा कार्य की शुरुआत नव वर्ष के प्रथम दिन से की गई है। आने वाले समय में रायपुर के अन्य प्रमुख और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भी जरूरत के हिसाब से नए प्याऊ केंद्र संचालित किए जाएंगे। संस्था का लक्ष्य है कि शहर का कोई भी राहगीर प्यासा न रहे और उन्हें सुगमता से शीतल जल प्राप्त हो सके।

अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का विस्तार करते हुए सोसायटी ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। संस्था ने कहा है कि जो भी नागरिक या समूह अपने क्षेत्र में सार्वजनिक प्याऊ खुलवाना चाहते हैं, संस्था उन्हें मांग के अनुरूप मटका, स्टैंड और गिलास जैसे आवश्यक साधन नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। इस पहल के माध्यम से संस्था अधिक से अधिक लोगों को जल सेवा के इस अभियान से जोड़ना चाहती है ताकि यह एक जन आंदोलन बन सके।

प्याऊ सेवा के शुभारंभ अवसर पर संस्था के कार्यकारिणी सदस्य प्रियांशु वैष्णव, गौतम रावत, अनीश कुमार, सृष्टि यदु, पदमिनी मेश्राम, रणवीर, वैभव और ओम सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर राहगीरों को शीतल जल पिलाया और इस सेवा यात्रा का आगाज किया। स्थानीय नागरिकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे तपती गर्मी में एक बड़ा सहारा बताया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnandgaon-kidnapping-case: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपहरण की कोशिश से मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बचाई जान

rajnandgaon-kidnapping-case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी...

Related Articles

Popular Categories