राजीव शुक्ला के तंज से संसद में गूंजे ठहाके, शिवराज सिंह चौहान पर ली चुटकी, बोले- 200 बार लिया मोदी जी का नाम

0
247

नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही जहां आमतौर पर तीखी बहस और हंगामे के लिए जानी जाती है, वहीं मंगलवार को राज्यसभा में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने पूरे सदन का माहौल हल्का कर दिया।

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने अपने मजाकिया अंदाज में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए ऐसा बयान दिया, जिस पर सदन में ठहाके गूंज उठे। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘कितनी चमचागिरी भई…’ बयान से छाए शुक्ला

जैसे ही राजीव शुक्ला को विनियोग विधेयक पर बोलने के लिए बुलाया गया, सत्ता पक्ष की ओर से शोर-शराबा शुरू हो गया। इस पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा,“अरे कितनी चमचागिरी भाई? कुछ तो शांत हो जाओ।”उनके इस बयान के बाद सदन में एक पल के लिए सन्नाटा छा गया और फिर माहौल हल्का हो गया।

शिवराज सिंह चौहान के भाषण पर ली चुटकी

राजीव शुक्ला ने अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण की शैली पर भी कटाक्ष किया।उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने अपने भाषण में करीब 200 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में जोड़ा कि इतनी बार नाम लेने के बावजूद प्रधानमंत्री ने अब तक उनके लिए कोई ट्वीट नहीं किया।इस टिप्पणी पर सदन में बैठे कई सदस्य हंस पड़े और पीठासीन अधिकारी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं

2014 से पहले विकास पर उठाए सवाल

मजाकिया अंदाज के साथ-साथ शुक्ला ने गंभीर राजनीतिक सवाल भी उठाए।उन्होंने पूछा कि क्या 2014 से पहले देश में कोई विकास नहीं हुआ था? क्या उस समय सड़कें, रेल और बिजली व्यवस्था मौजूद नहीं थी?

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी और एच.डी. देवेगौड़ा के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसे किसी एक दौर तक सीमित नहीं किया जा सकता।

Read More : Indore Fire Tragedy : इंदौर- इलेक्ट्रिक कार में आग से मचा कहर! 3 मंजिला मकान जला, अब तक 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राज्यसभा का यह हल्का-फुल्का लेकिन राजनीतिक संदेश देने वाला पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लोग इस वीडियो को राजनीति के बीच हास्य का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here