Wednesday, April 15, 2026
32.1 C
Raipur

RAIPUR CRIME : मजदूर की पत्नी और किरायेदार फरार, घर से लाखों की नकदी-जेवरात चोरी

RAIPUR CRIME : रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में मजदूरी करने वाले राकेश कुमार वर्मा के घर से उनकी पत्नी गीता वर्मा और किरायेदार पवन बलार लाखों की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित राकेश वर्मा ने गुढ़ियारी थाना और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। राकेश कुमार वर्मा (42), निवासी तुलसी नगर, गुढ़ियारी, रायपुर, पिछले दो वर्षों से पत्नी गीता वर्मा और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। दो महीने पहले मकान मालिक ने पवन बलार (मध्यप्रदेश निवासी) को बगल वाले मकान में किरायेदार रखा था, जिसका चबूतरा राकेश के मकान से सटा हुआ है।

RAIPUR CRIME : राकेश और उनकी पत्नी सुबह मजदूरी के लिए निकल जाते थे, बच्चे पास ही रिश्तेदार के घर चले जाते थे। राकेश का आरोप है कि पवन बलार अक्सर उनकी अनुपस्थिति में घर में घुसने की कोशिश करता था और पत्नी से घंटों बातें करता था। पत्नी के व्यवहार में भी बदलाव आने लगा था।

RAIPUR CRIME : राकेश ने मकान खरीदने के लिए 1.90 लाख रुपये और बेटी की शादी के लिए तीन सोने की पत्ती (10 ग्राम प्रति नग) और 70 ग्राम चांदी के पायल घर की अलमारी में रखे थे, जिसकी जानकारी पत्नी गीता को थी। 24 मई 2025 को राकेश जब काम पर गए, पत्नी ने स्वास्थ्य खराब होने का बहाना बनाकर घर पर रुक गई और बच्चों को रिश्तेदार के घर भेज दिया।

RAIPUR CRIME : दोपहर में बेटा अचानक घर लौटा तो देखा कि पवन बलार और गीता वर्मा अलमारी से सामान निकालकर कपड़े में बांध रहे थे। पूछने पर सफाई का बहाना बनाकर बच्चे को फिर बाहर भेज दिया।

RAIPUR CRIME : शाम को राकेश घर लौटे तो देखा कि अलमारी खुली है, पैसे और जेवरात गायब हैं, और पत्नी भी घर में नहीं थी। पवन बलार के मकान में ताला लगा था। मकान मालिक ने बताया कि पवन बलार उसी दिन मकान खाली कर चला गया।

RAIPUR CRIME : मोबाइल रिकॉर्ड और संदेह

RAIPUR CRIME : राकेश के अनुसार, गीता वर्मा के मोबाइल पर कई संदिग्ध नंबरों से कॉल्स आई थीं, जिनमें मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के नंबर शामिल हैं। राकेश का आरोप है कि पवन बलार ने पत्नी को बहला-फुसलाकर गहनों और नकदी के साथ फरार कर दिया है।

RAIPUR CRIME : राकेश वर्मा ने गुढ़ियारी थाना और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और दोनों आरोपियों की फोटो सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और महिला के साथ ऐसी घटना न हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Latest YouTube Shorts

VIP ROAD  होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

VIP ROAD होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

3 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत, नाना ही निकला दरिंदा, गिरफ्तार...#shorts #cg

3 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत, नाना ही निकला दरिंदा, गिरफ्तार...#shorts #cg

16 जून से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम लागू, रोज प्रार्थना अनिवार्य, शनिवार रहेगा नो बैग डे...

16 जून से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम लागू, रोज प्रार्थना अनिवार्य, शनिवार रहेगा नो बैग डे...

एमएसयू वडोदरा में डांस वीडियो पर विवाद, छात्रा की प्रस्तुति बनी सियासी बहस...#viralvideo #shorts

एमएसयू वडोदरा में डांस वीडियो पर विवाद, छात्रा की प्रस्तुति बनी सियासी बहस...#viralvideo #shorts

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

शेयर बाजार में धमाकेदार वापसी! सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के ऊपर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार...

IPL 2026: RCB के पास नंबर-1 बनने का मौका, लखनऊ के लिए करो या मरो की जंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026...

भोपाल में फेसबुक फ्रेंडशिप के बाद दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P Board Result 2026: 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! आज 11 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल...

Related Articles

Popular Categories