Sunday, May 3, 2026
30.7 C
Raipur

CG NEWS : मंत्री का मजाकिया बयान बना चर्चा का विषय: बोले—कलेक्टर के आने से अमर की सीट खतरे में पड़ सकती है

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से विधायक अमर अग्रवाल पर हल्की चुटकी लेते हुए कहा कि कलेक्टर संजय अग्रवाल यहां आ गए हैं, कहीं ऐसा न हो कि अमर अग्रवाल की सीट ही खतरे में पड़ जाए। मंत्री के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG NEWS : दरअसल, कृषि मंत्री की इस टिप्पणी को उस पुराने घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है, जब कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने सार्वजनिक कार्यक्रम में नाराजगी जताई थी। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रामविचार नेताम ने यह बात कही, जिसके बाद यह बयान चर्चा में आ गया।

CG NEWS : गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में बिलासपुर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर विधायक अमर अग्रवाल नाराज हो गए थे। उन्हें मंच के पीछे की पंक्ति में बैठने के लिए जगह दी गई थी, जिससे वे असहज हो गए थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल की ओर देखकर नाराजगी जताई थी।

CG NEWS : हालांकि उस समय उन्होंने कलेक्टर से सीधे कुछ नहीं कहा था, बल्कि केवल नजरों से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थिति को संभालते हुए अमर अग्रवाल को आगे की पंक्ति में बैठने के लिए आमंत्रित किया था। इस पर अमर अग्रवाल ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री के सम्मान में सामने आकर बैठ रहे हैं। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है और वे हमेशा व्यवस्था के पालन के आदी रहे हैं।

CG NEWS : वहीं 14 मार्च को बिलासपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योजना की शुरुआत की। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद थे। मंच से संबोधन के दौरान मंत्री ने परंपरा के अनुसार मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों का उल्लेख किया।

CG NEWS : इसी दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल का नाम लेते हुए मंत्री नेताम ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि संजय अग्रवाल यहां आ गए हैं तो अमर जी की सीट खतरे में पड़ सकती है। साथ ही उन्होंने कलेक्टर के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि जिले में उनके काम की अच्छी पहचान है और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता भी है।

गोधन योजना के तहत पहले चरण में राज्य के 11 जिलों में 29 गौधामों ने कामकाज शुरू कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के ग्राम जोगीपुर में बनने वाले राज्य के पहले गौ अभ्यारण्य का भी शिलान्यास किया।

करीब 184 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस गौ अभ्यारण्य के विकास के लिए राज्य सरकार ने पहले चरण में 1 करोड़ 32 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इसके तैयार होने के बाद यहां एक साथ लगभग 2500 पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Student Achievement : एहसान अली की उड़ान को मिला खाकी का साथ, थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

Student Achievement : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़): शिक्षा के...

Related Articles

Popular Categories