M.P News : भोपाल में कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, कई गैस एजेंसियां रविवार को भी बंद

Rahul Goshwami

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासनिक आदेश के बावजूद कई गैस एजेंसियां रविवार को बंद पाई गईं। बताया जा रहा है कि भोपाल कलेक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्देश जारी किए थे कि रविवार के दिन भी शहर की गैस एजेंसियां खुली रहेंगी, ताकि उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की सुविधा मिल सके। हालांकि जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आया।

डीआईजी बंगला के पास इंडेन गैस एजेंसी पर ताला

शहर के डीआईजी बंगला क्षेत्र के पास स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर ताला लगा हुआ मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को एजेंसी खुलने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह से ही एजेंसी बंद रही। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एजेंसी के बाहर ताला लगा दिखाई दे रहा है।

उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

रविवार को गैस एजेंसियां खुलने की जानकारी मिलने के बाद कई उपभोक्ता सिलेंडर लेने या संबंधित कार्यों के लिए एजेंसी पहुंचे थे। लेकिन एजेंसियां बंद मिलने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

प्रशासनिक आदेश के पालन पर उठे सवाल

कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश के बावजूद अधिकांश गैस एजेंसियों के बंद रहने से प्रशासनिक आदेशों के पालन पर सवाल उठने लगे हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और एजेंसियों के बंद रहने के पीछे क्या वजह रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *